मिश्रौलिया खालसा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों को किया जागरूक | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत रविवार को मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया खालसा गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना मिश्रौलिया की मिशन शक्ति टीम ने गांव की बालिकाओं, महिलाओं और बच्चों को गुड टच-बैड टच, महिला संबंधी अपराधों और साइबर अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी।

पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को अपने साथ होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में उचित कदम उठाने के लिए जागरूक किया। साथ ही, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और एंबुलेंस सेवा 108 के बारे में बताया गया। पुलिस टीम ने जरूरत पड़ने पर संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।

यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में चलाया गया।

अभियान में उपनिरीक्षक बबुना यादव, कांस्टेबल अरविंद गौड़ और महिला कांस्टेबल नीलम शामिल रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.