डाक विभाग कर्मचारी रोहित गुर्जर का भरतपुर सांसद रंजीता कोली ने भेंट देकर किया स्वागत सम्मान | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

डाक विभाग कर्मचारी रोहित गुर्जर का भरतपुर सांसद रंजीता कोली ने भेंट देकर किया स्वागत सम्मान | New India Times

भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ का बयाना समारोह हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भरतपुर सांसद श्रीमती रंजीता कोली एवं विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सहायक महासचिव मालीराम स्वामी एवं महेंद्र शर्मा, बृजमोहन शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहित गुर्जर मानपुर ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय सांसद महोदया जी ने मां सरस्वती पर द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सांसद महोदया ने डाक सेवकों की समस्याओं एवं विभिन्न मांगों को लोकसभा में रखने का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय सहायक महासचिव मालीराम स्वामी ने ग्रामीण डाक सेवकों के वेतन भत्तों और कर्मचारियों को सारी सहूलियतें दी जाएं, ग्रुप सी (एमटीएस) की भर्ती बाहर से बंद करके जीडीएस से ही की जाए, ग्रामीण डाक सेवकों का 12-24-36 का फेज फैक्टर फार्मूला जल्द लागू किया जाए, जीडीएस को मिलने वाला डिलीवरी अलाउंस 1170 और 2340 रुपए बनता है उसको लागू करना और बनता लगभग 39 से 40 महीनों का भुगतान जल्द की जाए, जीडी एस को 180 दिनों की पेड लीव लागू करना, जीडीएस द्वारा ली जाने वाली छुट्टियों के मान भत्ते का जल्द भुगतान जल्द किया जाए। रोहित गुर्जर मानपुर ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवक डाक विभाग की रीड की हड्डी है। डाक विभाग व केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण डाकसेवक कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है, ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग की सारी योजनाएं चाहे वह बचत खाता लेनदेन, सुकन्या खाता आधार पेमेंट निकासी, डाक वितरण का काम करते हैं। कार्यक्रम में पदोन्नत होने वाले कर्मचारी रोहित गुर्जर मानपुर और अनूप शर्मा को माननीय सांसद महोदया द्वारा तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता हरिमोहन अवस्थी जी ने सभी डाक सेवकों और बाहर से आए पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम को समाप्त किया। कार्यक्रम में धारा सिंह बैंसला सवाई माधोपुर, दीपक, राजेंद्र शर्मा भरतपुर, प्रशांत शर्मा धौलपुर, सत्यजीत घुरैया रतौआ, मनीष गौतम, कृष्णा, पुष्पेंद्र गुर्जर, शिवसिंह मीना, नेमी सिंह गुर्जर, गजराज दायमा, वीरेंद्र, रामबीर आदि डाक सेवक मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article