कांग्रेसी नेत्री ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से ज्यादा बड़े ठेकेदारों की जरूरत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कांग्रेसी नेत्री ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से ज्यादा बड़े ठेकेदारों की जरूरत | New India Times

छिंदवाड़ा जिला में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंगूरी आत्माराम नागवंशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक अंगूरी नागवंशी ने 12 तारीख को ही अपना इस्तीफा शिकारपुर संजय श्रीवास्तव के पास पहुंचा चुकी थी मगर किसी कारणवश लेटर स्वीकार नहीं किए फिर अंगूरी नागवंशी ने कल दिनांक 19/06/2022 को अपना इस्तीफा श्री कमलनाथ जी को ईमेल के माध्यम से संजय श्रीवास्तव, विश्वनाथ ऑक्टे, जिला अध्यक्ष को व्हाट्सएप के माध्यम से दे दी थी.

कांग्रेसी नेत्री ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से ज्यादा बड़े ठेकेदारों की जरूरत | New India Times

उनका कहना है कि मैं पार्टी का साथ छोड़ी हूँ क्योंकि जुन्नारदेव कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से ज्यादा बड़े ठेकेदारों की आवश्यकता है जिन्होंने पिछले 5 सालो में जनता को लूटकर करोड़ों के बंगले बनाकर बैठे हैं. अंगुरी नागवंशी का कहना है की जो कभी पिछले 5 साल में अपने घरों से निकलकर जनता के बीच नहीं पहुंचे वो आज पद के लालच में चुनावी मैदान में हैं, जनता सब जानती है इसलिए पिछले बार भी 2008/09 में जनता ने अपना मत देकर सही निर्णय लिया था. अंगूरी नागवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी मीडिया को दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article