नमाज पढ़ रही मां की हत्या व बेटी को घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

नमाज पढ़ रही मां की हत्या व बेटी को घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार | New India Times

शुक्रवार को थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रेती में घर में घुसकर जुमे की नमाज पढ़ रही मां की हत्या व बेटी को लहूलुहान करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना राम चंद्र मिशन पुलिस ने दाऊद सनी सलमान सैफ पुत्र हमीद निवासी फतेहपुर रेती थाना राम चंद्र मिशन व दो व्यक्ति अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर हत्यारोपी दाऊद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अभियुक्त दाऊद की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई है।

मो0 दाऊद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला फतेहपुर रेती थाना राम चंद्र मिशन ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में अपने मोहल्ले फहीम अहमद सिद्दीकी की लड़की को घर पर ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर जाया करता था उसी दौरान उसे लड़की पसंद आने लगी मैं लड़की को फोन पर बातचीत करने लगा जिसकी जानकारी लड़की के पिता को हो गई तो उन्होंने ट्यूशन पढ़ाने से मना कर दिया फोन पर बात करना बंद हो गई मुझे देखकर अनदेखा करने लगी थी इससे क्षुब्ध होकर 17 जून को मैं नमाज पढ़ने के बाद दिन के समय लागभग 2:30 बजे घर में लोहे की रॉड लेकर लड़की के घर पहुंच गया उस समय लड़की की मां कमरे में नमाज पढ़ रही थी दरवाजा खुला हुआ था मैंने लोहे की रॉड से जोरदार सिर पर हमला किया वह जमीन पर गिर गई उसके बाद मैंने कमरे में घुसकर उनकी पुत्री और उसका छोटा बेटा मौजूद था मैंने लड़की पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया उसका भाई बाहर भाग गया मुझे लगा था कि लड़की मर चुकी है मैं उसके बाद घर आया और लोहे की रात को घर में छुपा दिया और वहां से भाग गया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article