तलवार से चमकाना पड़ा युवक को महंगा, पुलिस ने आरोपी पर किया मामला दर्ज | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तलवार से चमकाना पड़ा युवक को महंगा, पुलिस ने आरोपी पर किया मामला दर्ज | New India Times

जुन्नारदेव पुलिस अनु विभाग के अंतर्गत पुलिस थाना नवेगांव थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत कटकुही बाजार में एक युवक आने जाने वाले लोगों को तलवार से धमका रहा था. पुलिस को सूचना मिली तबतक वह मौके से फरार हो चुका था. फिर देर शाम ढाबे के समीप अपनी करतूतों से बाज ना आते हुए आरोपी द्वारा फिर तलवार लेकर चमका रहा था परंतु इस बार आरोपी को चमकाना भारी पड़ गया जब पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथ धर दबोचा. आरोपी उझान दास निवासी ग्राम पंचायत पनारा के विरुद्ध पुलिस ने तलवार और टू व्हीलर मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया. यह कार्यवाही थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय द्वारा की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article