आम आदमी पार्टी की महापौर उम्मीदवार श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित ने किया नामांकन दाखिल | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आम आदमी पार्टी की महापौर उम्मीदवार श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित ने किया नामांकन दाखिल | New India Times

आम आदमी पार्टी की महापौर पद की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर प्रवीण सिंह के समक्ष उपस्थित होकर अपना फार्म प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री रियाज खोकर, पार्टी के उपाध्यक्ष शरीफ बख्श, सादिक अख्तर, जिला संगठन मंत्री शेख अब्दुल वसीम, मीडिया प्रभारी नईम अख्तर, जिला महिला सचिव सुशील, जिला युवा अध्यक्ष मोंटू संयास, गनी भाई, युवा विंग जिला सचिव प्रियेश सिंह दिक्षित, नरेश तायडे आदि उपस्थित थे। महापौर प्रत्याशी श्रीमती प्रतिभा संतोष सिंह दीक्षित का आवेदन अधिवकता देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा भरा गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया संपूर्ण बुरहानपुर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की सत्ता बनाएंगे। प्रत्येक वार्ड को जीतेंगे। प्रत्येक वार्ड वासी महापौर प्रत्याशी को विजई बनाने हेतु तन मन धन से संकल्पित है। पूरे दमखम से मेहनत करेंगे। आम आदमी पार्टी की नगर निगम में परिषद स्थापित करेंगे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की महापौर प्रत्याशी श्रीमती प्रतिभा सिंह दीक्षित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है सभी लोग नुक्कड़ सभा के माध्यम से वार्ड वासियों के माध्यम से अपने जान पहचान समाज बंधुओं से आम आदमी पार्टी का प्रचार प्रसार कीजिए आम आदमी पार्टी की नगर निगम में परिषद स्थापित करने में सहयोग प्रदान कीजिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article