नवरात्रोत्सव की तैयारियों को लेकर परिमंडल-1 में पुलिस की मार्गदर्शन बैठक, सात उत्कृष्ट गणेश मंडलों को किया सम्मानित | New India Times

साबिर खान, मीरा-भाईंदर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

नवरात्रोत्सव की तैयारियों को लेकर परिमंडल-1 में पुलिस की मार्गदर्शन बैठक, सात उत्कृष्ट गणेश मंडलों को किया सम्मानित | New India Times

मीरा-भाईंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के परिमंडल-1 के अंतर्गत आगामी नवरात्रोत्सव के मद्देनजर सार्वजनिक नवरात्रोत्सव मंडलों के पदाधिकारियों और सदस्यों की मार्गदर्शन बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्रोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मंडप एवं कार्यक्रमों की अनुमति, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण, मिरवणुकी (जुलूस), यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और विसर्जन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, उत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।

पुलिस प्रशासन ने आगामी नवरात्रोत्सव को डीजे-मुक्त, शांतिपूर्ण, अनुशासित और सुरक्षित वातावरण में मनाने का आह्वान किया। इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान सामाजिक सौहार्द, अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करने वाले मंडलों को प्रोत्साहित करना है।

सम्मानित गणेश मंडल:
काशिमिरा श्री शाश्वत सांस्कृतिक मंडल, मीरा-भाईंदर रोड, मीरारोड पूर्व।
काशीगांव न्यू ग्रीन वुड सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल, सेंट जेवियर्स स्कूल के पास, काशीगांव, मीरारोड पूर्व।
मीरारोड शीतलनगर सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल, गणेश मंदिर के पास, शीतलनगर, मीरारोड पूर्व।
नवनगर ओम श्री गर्जना मित्र मंडल, साईबाबा मंदिर गली, बी.पी. रोड, भाईंदर पूर्व।
नयानगर मीरारोड युवा मित्र मंडल, यूनिटी बिल्डिंग के पास, भारती पार्क, मीरारोड पूर्व।
भाईंदर सदिच्छा फाउंडेशन, कदमगिरी अपार्टमेंट, देना बैंक के सामने, भाईंदर पश्चिम।
उत्तन नाका सार्वजनिक गणेश मंडल, उत्तन नाका, उत्तन।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.