बीआरसी तिरला में ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन, जनपद अध्यक्ष व सरपंच ने किया शुभारंभ | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

बीआरसी तिरला में ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन, जनपद अध्यक्ष व सरपंच ने किया शुभारंभ | New India Times

दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी आवश्यकताओं की पहचान करने के उद्देश्य से बीआरसी तिरला में ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के अनेक दिव्यांगजन अपने परिजनों के साथ शामिल हुए।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष सीताराम सिंगर एवं तिरला ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती आरती पटेल ने किया। इस दौरान अतिथियों ने दिव्यांगजनों और उनके परिजनों से संवाद कर उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, सहायक उपकरण तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को योजनाओं की प्रक्रिया और लाभ के बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष सीताराम सिंगर ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी का नैतिक दायित्व है। वहीं, सरपंच श्रीमती आरती पटेल ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम में बीआरसी मुकेश कुमार सक्सेना, एमआरसी कामिनी लिखार, नारायण पाटीदार, कमलेश पाटीदार, कमलेश पांडे, मनोज मुकाती एवं सुषमा गोसर सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का संचालन हेमंत प्रजापत ने किया। अंत में सुषमा गोसर ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.