मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि भड़काऊ पोस्ट और गलत बयानबाजी करने से बचें, सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट शेयर ना करें। उन्होंने सभी मुस्लिम धर्मगुरुओं से कहा कि अपने यूथ को कैरियर के प्रति जागरूक करें. उन्होंने कहा कि अपने नौजवान बच्चों को समझाएं कि किसी भी प्रकार के आसामाजिक कार्यों में शामिल ना हों और आपसी भाईचारा बनाए रखें।
जिलाधिकारी ने जनपद के पेश इमाम हुजूर अहमद मंजरी से कहा की वह सभी मस्जिद के इमामों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील करवाएं।
बैठक में मौजूद पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि किसी चीज को लेकर किसी प्रकार का संदेह हो तो उसके बारे में तुरंत जानकारी दें, शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। बच्चों को समझाएं असमाजिक कार्य में शामिल न हों, अपने कैरियर पर ध्यान दें, लॉ एंड आर्डर को न बिगाड़ें, लॉ एण्ड ऑर्डर को मेंटेन रखें। कानून हाथ में न लें। यदि कोई कानून हाथ में लेता है, सामाजिक माहौल या आपसी भाईचारा बिगड़ने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी, साथ ही जिलाधिकारी ने कहा की कोरोना को लेकर सजग रहें मास्क लगाकर रखें। उन्होंने 12 से 14 वर्ष के बच्चों तथा इससे अधिक उम्र के अयु वर्ग के बच्चों से कोरोना टीकाकरण की दोनो डोज लगवाने के लिए अपील की। उन्होंने कहा की सभी बच्चे जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा लें।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, सैय्यद कासिम राजा सेक्रेटरी ईद गाह कमेटी, हाफिज खालिद, हाफिज अजीमुद्दीन, प्रोफेसर जी एफ कॉलेज अब्दुल वकील, मौलाना अनीस अहमद डी एम कंपाउंड, हाजी वसीम अध्यक्ष ईद गाह कमेटी गदियाना आदि मौजूद रहे।
