विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर निगोही सीएचसी में जागरूकता शिविर, महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर निगोही सीएचसी में जागरूकता शिविर, महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की जानकारी | New India Times

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निगोही में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश पर आयोजित शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह ने की।
शिविर में सचिव अपेक्षा सिंह ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए दोनों का सुरक्षित रहना आवश्यक है। स्वास्थ्य का अधिकार जीवन के मौलिक अधिकारों का अभिन्न अंग है। उन्होंने महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए सरकारी स्तर पर उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण योजनाओं और विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से बिना किसी संकोच के नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

मेडिकल ऑफिसर डॉ. अंतिमा मित्तल ने सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच, स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, पैरालीगल वॉलंटियर (पीएलवी) अनिल कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम के अंत में सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक (एमओआईसी) डॉ. नितिन चौधरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद अफजल ने किया।
इस अवसर पर सीडीपीओ स्नेहलता द्विवेदी, एलएचबी सायरा बानो, पूर्णिमा मिश्रा सहित आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और सीएचसी का स्टाफ मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.