मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

परिवार परामर्श केंद्र की साप्ताहिक बैठक में कुल 7 प्रकरण दर्ज हुए जिसमें परिवार परामर्श केंद्र एक मामले पर समझौता कराने में सफल हुआ. पति के द्वारा परामर्श केंद्र में आवेदन लगाया गया कि विगत 10 वर्षों से मायके में रह रही है पति पत्नी को बुलाकर आपस में बात कराई गई साथ ही उनका नव वर्ष का पुत्र भी है जो कि अपने नाना नानी के यहां रह रहा है पुत्र अपनी मां के साथ ही रहना चाहता है. पुत्र की शिकायत है कि पिता शराब पीकर दुर्व्यवहार करता है. पति को समझाइश दी गई बच्चे को रखना चाहता है तो शराब को त्याग देना पड़ेगा. पति ने अपनी सहमति प्रदान की गई अन्य प्रकरणों मे समझौता प्रतीत नहीं होने पर न्यायालय जाने की सलाह दी गई एवं प्रकरण समाप्त किए गए. 6 प्रकरणों में समझौते की संभावना प्रतीत होने पर आने वाले सप्ताह का समय दिया गया. अनुभवी अधिकारी एसडीओपी के के अवस्थी के मार्गदर्शन में अधिवक्ता प्रदीप शर्मा आहुति शर्मा द्वारा मामले पर समझौते कराए गए.
