जनपद के सभी नगर निकाय के हर वार्ड में मजबूत संगठन खड़ा कर रही है आम आदमी पार्टी: इमरान लतीफ़. जिला पंचायत सदस्य गुडू साईकिल वाले व जनता दल (एस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत दर्जनों नेता आप में हुए शामिल | New India Times

साबिर खान, सिद्धार्थनगर/लखनऊ (यूपी), NIT:

जनपद के सभी नगर निकाय के हर वार्ड में मजबूत संगठन खड़ा कर रही है आम आदमी पार्टी: इमरान लतीफ़. जिला पंचायत सदस्य गुडू साईकिल वाले व जनता दल (एस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत दर्जनों नेता आप में हुए शामिल | New India Times

जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर के एक निजी गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी की सांगठनिक बैठक पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ़ की उपस्थिति में संपन्न हुई.

बैठक को संबोधित करते हुए इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प के तौर पर अपना स्थान बना रही है. इमरान लतीफ ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी और एतिहासिक परिणाम लेकर आयेगी.

इमरान ने कहा की जनपद सिद्धार्थनगर में नगर निकाय के अधिकांश वार्डों में अपना संगठन खड़ा कर लिया है. जिला सह प्रभारी प्रमोद मिश्र ने कहा कि जल्द ही आम आदमी पार्टी जनपद के सभी नगर निकायों में प्रत्येक बूथ पर 10-10 परिवर्तन योद्धाओं की टीम तैयार कर लेगी.

बैठक को संबोधित करते हुए कपिलवस्तु विधानसभा संगठन निर्माण प्रभारी महेश राव ने कहा कि जनपद मे आम आदमी पार्टी एक मज़बूत विपक्ष के रूप मे संघर्ष करेगी.

बैठक का संचालन बांसी विधानसभा संगठन निर्माण प्रभारी प्रदीप पांडेय ने किया. प्रदीप पांडेय ने कहा कि जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में घूसखोरी चरम पर है जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी जनपद में आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगी.

जनपद के सभी नगर निकाय के हर वार्ड में मजबूत संगठन खड़ा कर रही है आम आदमी पार्टी: इमरान लतीफ़. जिला पंचायत सदस्य गुडू साईकिल वाले व जनता दल (एस) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत दर्जनों नेता आप में हुए शामिल | New India Times

बैठक से पहले वार्ड नम्बर 41 से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य राम नवल विश्वकर्मा उर्फ़ गुडू साईकिल वाले और जनता दल एस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र नाथ अम्बेडकर ने अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. बसपा नेता राकेश कुमार बौद्ध भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए.

बैठक में जिला सह प्रभारी सुफियान अहमद, इटवा विधानसभा संगठन निर्माण प्रभारी करम हुसैन, पूर्व जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, सैयद फैसल, मंगलेश दुबे, जलाल अहमद, रोबिन मिश्रा, इमरान खां, नागेश्वर दुबे, विपिन सागर, धर्मेंद्र दुबे, राहुल कसौधन, सत्य नारायण मौर्य, शाह आलम, समीर खाँ आदि मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article