राजस्थान से मुस्लिम को राज्य सभा में भेजने की मांग जोर पकड़ने लगी, नाम को लेकर कांग्रेस हलके में बढ़ी हलचल | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान से मुस्लिम को राज्य सभा में भेजने की मांग जोर पकड़ने लगी, नाम को लेकर कांग्रेस हलके में बढ़ी हलचल | New India Times

राजस्थान से राज्यसभा की कुल दस सीटों में से चार सदस्यों का कार्यकाल अगले महीने पूरा होने के चलते चुनाव आयोग ने चार सीटों पर चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिसके तहत अगले महीने 10 जून को चुनाव होना है। रिटायर होने वाले चारों सदस्य भाजपा के हैं। कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे विधायकों की गणना के अनुसार चार सीटों में से तीन सदस्य कांग्रेस के जीतने की पूरी सम्भावना जताई जा रही है। मुस्लिम समुदाय उक्त तीनों सम्भावित उम्मीदवारों में से एक सीट पर स्थानीय मुस्लिम को उम्मीदवार बनाने की मांग कांग्रेस हाईकमान से कर रहा है।

राजस्थान से मुस्लिम को राज्य सभा में भेजने की मांग जोर पकड़ने लगी, नाम को लेकर कांग्रेस हलके में बढ़ी हलचल | New India Times

कांग्रेस का देश में घटते जनाधार व छिटकते परम्परागत मतों से चिंतित पार्टी हाईकमान ने राजस्थान के उदयपुर में तीन दिन का चिंतन शिविर आज पूरा कर रही है जिसमें बनी रणनीति व फैसलों का असर आगे देखने को मिल सकता है। पिछले 11 साल से राजस्थान से लोकसभा व राज्यसभा में कोई भी मुस्लिम सदस्य नहीं है। जिसके चलते उक्त दोनों सदनों में आवश्यक मामले उठाये नहीं जा सके हैं। उक्त दोनों सदनों में उठाये गये मुद्दे इतिहास के पन्नों पर दर्ज होता है। वहीं राज्यसभा सदस्य का एमपी कोटा पूरे राज्य में इस्तेमाल किया जा सकता है।
भाजपा के चार सदस्य ओम माथुर, के.जे अल्फोस, रामकुमार वर्मा व हर्षवर्धन सिंह के रिटायर होने पर होने वाले चुनाव की प्रक्रिया एक हफ्ते बाद 24 मई से शुरु होने वाली है। 10 जून को मतदान व तत्तकाल गणना के बाद परिणाम जारी होंगे।

राजस्थान से मुस्लिम को राज्य सभा में भेजने की मांग जोर पकड़ने लगी, नाम को लेकर कांग्रेस हलके में बढ़ी हलचल | New India Times

राजस्थान से राज्यसभा के लिये कांग्रेस से 6 नेता व भाजपा से एक नेत्री अबतक सदस्य चुने गये हैं। जिनमें कांग्रेस से बरकतुल्लाह खान दो दफा, सादिक अली तीन दफा, मोहम्मद उस्मान आरिफ तीन दफा, मौलाना असरारुल हक एक दफा, डा.अबरार तीन दफा, व ऐमादुद्दीन दूर्रु मियां व अश्क अली टांक एक एक दफा सदस्य चुने गये है। वही भाजपा की तरफ से नजमा हेपतुल्ला भी एक दफा सदस्य चुनी गईं हैं।
कुल मिलाकर यह है कि पिछले 11 साल से राजस्थान से लोकसभा या राज्यसभा में किसी भी मुस्लिम का सदस्य नहीं होने चलते इस दफा उन्हें उम्मीदवार बनाने की समुदाय की मांग जोर पकड़ने लगी है कि इसी माह मई की 24 तारीख से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने व 10 जून को मतदान होकर चार राज्यसभा सदस्यों के चुने जाने में कांग्रेस के तीन सदस्य आसानी से चुने जाने है। जिनमें कांग्रेस एक उम्मीदवार मुस्लिम को बनायें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.