मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता राजेश भगत ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन बुरहानपुर की डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी को सौंपते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि में बढ़ोतरी की मांग की है। उन्होंने बताया कि महंगाई बढ़ने से आशियाना बनाने में यह राशि इतना नाकाफी है। रॉ मटेरियल के दामों में बेतहाशा वृद्धि होने से लागत मूल्य दो से तीन गुना बढ़ गया है। भारत के हर गरीब व्यक्ति का अपना आशियाना हो इस उद्देशय से बनाई गई महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष 2015 में शुरुआत की गई। यह योजना जब बनाई गई उस समय योजना की राशि तय करने में मकान बनाने के लिए लगने वाली सामग्री सरिया, सीमेंट, रेती, ईटे इनकी दरों का आकलन करते हुए सम्भवतः योजना राशि तय की गई होंगी। उस समय लगभग सरिया ₹2800-2900 प्रति क्विंटल, सीमेंट ₹235 प्रति बोरी और रेती लगभग ₹2500 प्रति 1000 ईटों की दर एवं लगभग ₹2000 रेती की ट्राली इतने रुपए के आसपास दरें थी। जो आज वर्ष 2022 में सरिया ₹ 8500 प्रति क्विंटल, सिमेंट ₹ 330 प्रति बोरी, रेती लगभग ₹ 4000 प्रति ट्राली और ईटे लगभग ₹ 4500 प्रति 1000 की दरे हो गई है। इस तरह निर्माण मे लगने वाली हर सामाग्री की दरें और मजदुरी भी 2 से 3 गुणा हो गई है और योजना राशि में किसी तरह की बढोतरी नहीं हुई है जिससे इस योजना अन्तर्गत मकान बनाना नामुमकीन हो गया है, गरीब कैसे आशियाना बनवाए, इसको लेकर वे असमंजस में हैं। इसको देखते हुए महिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर मांग करती है की बढी महंगाई के अनुपात में योजना राशि को 2 से 3 गुणा बढाया जाए।
इस अवसर पर श्रीमती सरिता राजेश भगत, अर्चना चितारे, मनीषा दलाल, बबीता वास्कले, ज़ाकिरा शाहीन, नीता चौधरी, अनिता चौधरी, प्रीति बालाजी वाले, मीरा चौहान, ज्योति महाजन आदि महिलाएं मौजूद थीं।
