मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में आज राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. सर्वप्रथम मां सरस्वती की चित्रकला पर पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात टीबी हारेगा देश जीतेगा के नारे लगाए गए और 24 मार्च विश्व क्षय दिवस के रूप में मनाया गया. बीएमओ द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि क्षय बीमारी जिससे हम टीबी के नाम से भी जानते हैं. टीबी के जो मरीज हैं उन्हें भी आज कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया गया. टीबी का इलाज संभव है इसके इलाज के लिए जागरूक किया गया और जिन नर्सों ने टीबी के मरीजों के लिए घर-घर तक दवाई गोली पहुंचाई उन्हें भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसी दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी रविंद्र बाथम, एस.पी. ठंडोरे, लक्ष्मण उईके सहित सैकड़ों स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी मौजूद रहे।
