मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ग्राम पंचायत दातला में ग्रामीण गंदा मटमैला पानी पीने को मजबूर हैं, गंदा पानी पीने से बैक्टीरिया इन्फेक्शन जैसी बीमारी हो सकती है.
सचिन चौरसिया एवं ग्रामीण लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ दतला ग्राउंड में हेड पंप लगा हुआ है जिसमें पूरे दतला के ग्रामीण पानी भरने आते हैं लेकिन जेट पंप में स्टार्टिंग में पानी भरने से हरा लाल पानी निकलता है एवं हेडपंप भारी चलता है जिससे ग्रामीण वासियों को परेशानी एवं पीने के पानी की समस्या पूरे दातला ग्राम में है. मात्र एक यही हेडपंप है जहां से पूरा दतला पानी लेकर आता है एवं तीन से चार गुंडी पानी फेंकने के बाद भरकर फेंकने के बाद पीने योग्य पानी प्राप्त होता है पूरे दांत ला ग्रामीण में तो समय रहकर ध्यान देकर पंचायत को पीने के पानी की समस्याओं को दूर करनी पड़ती है और बताया जा रहा है कि 35 से 50 वर्ष पुराना यह हेडपंप है जिसमें समय लेकर और भी पाइप डालकर इसकी मरम्मत करवाने से अच्छा पानी प्राप्त हो सकता है ग्रामीणों में ग्रामीण शांति उइके, मोनू सचिन चौरसिया दुर्गेश दीपक राज द्वारा मांग की गई है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार द्वारा ध्यान देकर उचित व्यवस्था बनाई जाए जिससे कि पीने योग्य हेडपंप से पानी मिल सके।
