यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

मदरसा रजा ए मुस्तफा जगन चौराहे पर होली मिलन समारोह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी पत्रकार बंधुओं को शाल, माला, पेन-डायरी देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रोहित बोरा विधायक राजाखेड़ा तथा अध्यक्षता के रूप में अब्दुल सगीर खान पूर्व राज्य मंत्री उपस्थित रहे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा, मोनू जादौन, पूर्व प्रधान धौलपुर राजकुमार तोमर, प्रधान राजाखेड़ा संजय कुमार जाटव लोकसभा प्रत्याशी प्रधान प्रतिनिधि सर मथुरा एडवोकेट निजाम खान उस्मानी सोहन शकील खान पूर्व चेयरमैन राजाखेड़ा सिंह संधू आदि लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में मौजूद सुलेमान फारुकी पूर्व जिला अध्यक्ष हज कमेटी धौलपुर, मुन्ना खान अब्बासी अध्यक्ष जिला बोर्ड कमेटी धौलपुर, समृद्धि दीक्षित जिला अध्यक्ष कांग्रेस सेवा दल, प्रमोद शर्मा उर्फ भूरा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे. इस अवसर पर विधायक रोहित बोहरा ने सभी पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार हमेशा सभी बातों को निष्पक्ष होकर जनता के बीच पहुंचाते हैं, इनके कार्य वाकई में काबिले तारीफ होते हैं और हमारे पत्रकार बंधु सम्मान के हकदार हैं. उन्होंने बताया कि धौलपुर में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की बहुत पुरानी मांग को लेकर मैं प्रतिनिधि मंडल के साथ अल्पसंख्यक मंत्री जनाब सालेह मोहम्मद जी से मिला तथा अल्पसंख्यक छात्रावास की मांग रखी, मंत्री जी ने तुरंत मुख्यमंत्री महोदय से धौलपुर जिले में अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास बनवाने के लिए राशि की मांग की इस पर मुख्यमंत्री महोदय ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए 2 करोड़ से अधिक राशि आवंटित कर दी जिससे शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. इससे धौलपुर जिले के छात्र छात्रा को अपनी शिक्षा और पढ़ाई मैं बहुत मदद और सुविधा मिलेगी. इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री अब्दुल सगीर खान ने सभी पत्रकार बंधुओं को सम्मानित कर अपना आशिर्वाद दिया तथा कहा कि ऐसे कार्यक्रम होने से हमारे पत्रकार बंधुओं की हौसला अफजाई होती है जिससे वह निष्पक्ष होकर जनता की आवाज को सबके सामने रखते हैं. इस मौके पर अब्दुल सगीर साहब ने विधायक राजाखेड़ा रोहित द्वारा जी को भी धन्यवाद दिया जिनके प्रयास से अल्पसंख्यक छात्रावास के लिए राशि आवंटित हुई. इस कार्यक्रम का संचालन अब्दुल करीम फारुकी अतहर धौलपुरी ने किया तथा इस कार्यक्रम का आयोजन हजरत सूफी सुल्तान भाई साहब ने किया. इस मौके पर मशहूर शायर अतहर धौलपुरी नूर धौलपुरी जमील धौलपुरी शमशाद खान अब्दुल रज्जाक रजा जमीर शेरवानी जमीर धौलपुरी रईस जख्मी आदि मौजूद रहे. सम्मानित पत्रकार बंधु अतुल भार्गव एडवोकेट धौलपुर गजट समाचार पत्र ज्योति लवानिया दैनिक भास्कर धौलपुर विनोद तिवारी फर्स्ट इंडिया चैनल मुन्ना फारूकी वरिष्ठ पत्रकार हिंदुस्तान एक्सप्रेस नरेश लवानिया राजस्थान पत्रिका भानु शर्मा जी राजस्थान धर्मेंद्र बिधौलिया हरबीर शर्मा न्यूज़ फहीम खान यूपी सिटी न्यूज़ राजाखेड़ा जोगिंदर सिंह सागर आरिफ खान पत्रकार धौलपुर राजेश रस्तोगी पत्रकार शकील बार्शी पत्रकार युसूफ खान दीपू वर्मा मोहन दुबे गोपेश पचोरी बीबीएम न्यूज़. इस अवसर पर हजरत सूफी सुल्तान अहमद राही साहब ने प्रोग्राम को कामयाब करने के लिए अतहर धौलपुर की जमकर तारीफ की इस अवसर पर भोला हलवाई नासिर खान अब्बासी बड़ी नवीन कुमार शर्मा, सगीर जाफरी अली अहमद अध्यक्ष शादी सम्मेलन सभी लोगों ने प्रोग्राम में शिरकत की.
