रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

बसंत कालोनी स्थित गायत्री मंदिर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक की गई जिसमें प्रदेश संयोजक श्रीमती वीणा भार्गव के मार्गदर्शन में समाज की जिला अध्यक्ष अंजू शर्मा व संभाग प्रभारी रेखा शर्मा के निर्देशन में समाज की वरिष्ठ महिलाओं की उपस्थिति में झाबुआ की अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ. जिसमें श्रीमती सपना सत्यम भट्ट को सर्व सम्मति से झाबुआ तहसील का अध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर संस्कार भारती फाउंडेशन की श्रीमती चंदनबाला शर्मा, रीना शर्मा, शिव कुमारी मिश्रा, सीमा पंड्या, सीमा शर्मा, रेखा शर्मा, सुनीता त्रिवेदी, ऋतु व्यास, सुनीता व्यास, निशा व्यास, विनीता शर्मा, प्रियंका जोशी, सुनीता मंगला नागर, भारती नागर, स्मृति भट्ट, अनिता चौबे आदी उपस्थित थीं।
सभी ने श्रीमती भट्ट को शुभकामनाएं और बधाई दी, बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है.
