मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

राजकुमार एडीजी बरेली जोन ने जनपद की चौक कोतवाली में सभी धर्मों के गणमान्य लोगों के साथ की बैठक होली में निकलने वाले अनोखे लाट साहब के जुलूस को लेकर एडीजी जोन ने बैठक में उपस्थित लोगों से संवाद कर बिंदुवारवार की चर्चा. इससे पूर्व एडीजी जोन ने शाहजहांपुर पुलिस लाइन में जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक एसपी एस आनन्द, एसपी ग्रामीण संजय बाजपाई ,एसपी सिटी संजय कुमार, सरवणन टी,
क्षेत्र अधिकारी व समस्त थाना व चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की और दिशा निर्देश दिए कि होली के पावन पर्व पर किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और रंग में भंग डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहनी चाहिए, छोटी सी छोटी घटना को भी गंभीरता से लिया जाए.
एडीजी बरेली जोन राजकुमार ने बताया कि शाहजहांपुर में छोटे व बड़े लाट साहब का जुलूस निकलता है, इस जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी धर्मों के लोगों से चर्चा की गई और उनके द्वारा बताई गई बातों को नोट किया गया है. हमारे पास पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल मौजूद है, विभाग के सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं, किसी भी प्रकार की कोई कमी ना रहे, शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.
