मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक एस. आनंद के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे क्राइम कंट्रोल अभियान में कटरा पुलिस ने एक मादक तस्कर को गिरफ्तार कर लगभग 10000000 रुपए की स्मैक और एक मोटरसाइकिल की बरामद की है।
प्रवीण सोलंकी प्रभारी निरीक्षक कटरा, उप निरीक्षक रती राम सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, अमन सिंह विक्रांत नैन आदि पुलिस टीम द्वारा कल देर रात मुखबिर की सूचना पर खुदागंज रोड शान इंटर कॉलेज के पास से मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 250 ग्राम स्मैक, एक टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल यूपी 25 A Y 8999 बरामद की. गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह स्मैक फरीदपुर में साबिर जो जेल में बंद है उसकी पत्नी जिसका नाम मैं नहीं जानता हूं उससे लेकर आता हूं और फुटकर में भेज देता हूं जिससे मुझे काफी मुनाफा होता है. 3 साल पहले मैं तिलहर से एनडीपीएस में ही जेल गया था और आज मैं माल बेचने के लिए जा रहा था और पकड़ा गया.
संजीव कुमार बाजपाई एसपी ग्रामीण ने बताया कि कटरा पुलिस द्वारा एक मादक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से 250 ग्राम स्मैक बरामद की गई है इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रूपये बताई जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना कटरा में कार्रवाई की जा रही है.
