विद्यार्थियों के लिए यातायात नियमों की जानकारी जरूरी: मनोज कुमार वर्मा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

विद्यार्थियों के लिए यातायात नियमों की जानकारी जरूरी: मनोज कुमार वर्मा | New India Times

जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर द्वारा जिला मुख्यालय स्थित विद्यालयों में चलाई जा रही चित्रकला प्रतियोगिता के अंतर्गत न्यू रॉयल पब्लिक स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। जिला परिवहन अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि जिले के सभी विद्यालयों के छात्रों को यातायात नियमों की पूर्ण रूप से जानकारी हो, इस उद्देश को लेकर हमारे द्वारा विद्यालय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है जिसमें विद्यार्थी बड़े उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि छात्र जीवन में यदि यातायात नियमों की जानकारी होगी तो वह उम्र भर याद रहती है। परिवहन निरीक्षक श्रीकांत कुमावत ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि जो नियम आपको बताए जा रहे हैं उनको घर जाकर अपने परिवारिजनों को बताएं तथा उनसे आग्रह करें कि वह सदैव यातायात नियमों की पालना करें। उन्होंने कहा कि जहां सावधानी हटती है वहीं दुर्घटना घटती है, इसलिए सदैव वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना करें और अपने जीवन को सरल सुखमय और सुरक्षित बनाएं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय जैन ने परिवहन निरीक्षक का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी होती है. उन्होंने विद्यार्थियों से भी आग्रह किया कि वे अपने अभिभावकों को नियमों के प्रति सजग करें। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रितुल जैन द्वितीय स्थान दिव्या गर्ग व तृतीय स्थान जानवी शर्मा ने प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.