बच्चों के बैठने के लिए कुर्सियां भेंट करने के साथ भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता ने गोद ली आंगनवाड़ी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बच्चों के बैठने के लिए कुर्सियां भेंट करने के साथ भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता ने गोद ली आंगनवाड़ी | New India Times

भारतीय जनता पार्टी बुरहानपुर के जिला मीडिया प्रभारी श्री नीलेश जुनागढ़े ने बताया कि आज शुक्रवार 25 फरवरी 2022 को शनवारा स्थित आंगनवाड़ी क्रमांक 4 सुपरवाइजर बरखा देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता सोनकर और सुनीता सोनकर की उपस्थिति में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता और वार्ड प्रभारी चेतन शाह ने आंगनवाड़ी क्रमांक 4 गोद ली। श्री शाह ने कहा म.प्र. सरकार के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने आंगनबाड़ी के नौनिहालों की चिंता की है। इससे प्रभावित होकर मैंने भी आंगनबाड़ी को गोद लेने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष विक्रम चंदेल, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अंकित व्यास एवं वार्ड प्रभारी चेतन शाह ने आंगनवाड़ी में बच्चों को बैठने के लिए कुर्सियां वितरण की साथ ही बच्चों के साथ कुछ समय बिताया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article