यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

ब्राह्मण समाज के सदस्यों द्वारा प्रधान कॉम्प्लेक्स में बैठक की गई जिसमें धौलपुर, सैपऊ, बसेड़ी, बाड़ी, नादनपुर, सलेमपुर, जारगा, बसेड़ी, रमगड़ा, मांगरोल, राजाखेड़ा, जगरियापुरा आदि जगहों से पधारे ब्राह्मण प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। आगंतुक सभी सदस्यों ने क्रम से अपने विचार रखते हुए ब्राह्मण समाज के अंतिम पंक्ति के परिवार का किस प्रकार साथ व सहयोग दे सकते हैं उस पर विचार विमर्श किया। साथ ही सभी सदस्यों ने एकमत होकर सुझाव दिया कि धौलपुर जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में पंचायत स्तर व वार्ड स्तर तक ब्राह्मण परिवारों का समाज के द्वारा सर्वे कराया जाए जिससे कि धौलपुर जिले का ब्राह्मण समाज एक जाजम पर आकर समाज हित में कार्य कर सकें। सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज धौलपुर जिले में सर्वे शीघ्र कराएगा साथ ही जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर समाज द्वारा ऐसे परिवारों का सहयोग भी किया जाएगा।
