संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव ने अपने पुलिस बल के साथ पिछोर रोड छितीपुर तिराहा पर माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के 5000 रुपए के इनामी वारंटी हरनाम लोधी पुत्र विक्रम लोधी उम्र 45 साल निवासी ग्राम गुनरया थाना बसई जिला दतिया को घेराबंदी कर दवोच लिया।
आरोपी के विरूद्ध थाना बामौरकला के डकैती के अपराध में वर्ष 2007 से (15 वर्ष) से फरार चल रहा था और पुलिस अधीक्षक जिला शिवपुरी द्वारा 5000/- रुपये का हरनाम लोधी पुत्र विक्रम लोधी उम्र 45 साल निवासी ग्राम गुनरया। थाना बसई जिला दतिया (म.प्र.) को गिरफ्तार कर माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर मे करने हेतु इनाम घोषित किया गया था।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनारा संतोष भार्गव, चौकी प्रभारी थनरा सतीश जयन्त, सउनि संजय कुमार भगत, प्रधान आरक्षक हिमाचल रावत, अशोक तिवारी, आरक्षक रामवीर सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, विकास दुबे, पीकेश कुमार, आशीष शर्मा, सोनू साहू, मनीष गोस्वामी, सैनिक हरीराम की सराहनी भूमिका रही।
