'द डार्क' फिल्म के सभी कलाकारों का दमुआ में आतिशबाजी कर गाजे-बाजे एवं फूल मालाओं से किया गया स्वागत | New India Times

रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

'द डार्क' फिल्म के सभी कलाकारों का दमुआ में आतिशबाजी कर गाजे-बाजे एवं फूल मालाओं से किया गया स्वागत | New India Times

द डार्क फिल्म की शूटिंग छिंदवाड़ा जिले के दार्शनिक स्थलों पर की जा रही है जिसके तहत दमुआ क्षेत्र में आसपास के दर्शनीय स्थलों पर भी किया जाना है। जिसमें फिल्मी हस्तियां अभिनेता किरण कुमार, आसिफ खान, अभिषेक कटियाल एवं साउथ के अभिनेता अमन वर्मा एवं हमारे दमुआ क्षेत्र की अभिनेत्री फरीदा सिद्दीकी जो की हमारे दमुआ क्षेत्र में जन्मी हैं, जिनकी प्राथमिकता है कि इस क्षेत्र में वे अभिनय प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ कर सकूं, यहां के दर्शनीय स्थल का चयन फिल्म शूटिंग के लिए किया जा सकता है जिससे इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने दमुआ के विकास एवं स्वच्छता पर मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए लोगों को स्वच्छता में सहयोग करने का आह्वान किया।
इनके साथ अभिनेत्री ममता मनारिया हर्षिता रोहिल्ला एवं स्वाति शर्मा आदि कलाकारों का आत्मिक स्वागत इन्दिरा चौक में किया गया। सभी कलाकारों ने स्व.इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
नगर पालिका सभागार में सभी कलाकारों ने अपने उद्बोधन में बनने वाली फिल्म के बारे में जानकारी दी, पत्रकारों के सवालों पर जवाब देते हुये दमुआ आने का मकसद बताया कि इस इस क्षेत्र में फिल्म शूटिंग होते रहने से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। नपा अध्यक्ष सुभाष गुलबाके द्वारा सभी कलाकारों का आभार माना है। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष गंगाधर बारस्कर, पर्यवेक्षक छोटू पाठक ब्लॉक अध्यक्ष विनोद निरापुरे, लखन पण्डोले, भोलू सिंह ठाकुर, नीटू गांधी, ओपी सोनी, राजू सोलंकी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.