राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत 'कोरोना महामारी एवं मानसिक स्वास्थ्य' विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का हुआ आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत 'कोरोना महामारी एवं मानसिक स्वास्थ्य' विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का हुआ आयोजन | New India Times

शासकीय महाविद्यालय मनावर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 के उपलक्ष्य में विश्व बैंक तथा आई. क्यू. ए. सी. के तहत “कोरोना महामारी एवं मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर एक दिवसीय वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार में प्रमुख वक्ता के रूप में रुचिरा प्रयाग मैडम उपस्थित थी जो हीलर एवं थैरेपिस्ट कंसलटेंट, अहमदाबाद में है। उन्होंने जीवन जीने की कला के गुर सिखाए एवं बताया कि किस तरह से प्राणायाम, योगासन, ध्यान, सात्विक भोजन, व पर्याप्त नींद को अपने जीवन में शामिल कर अवसाद एवं मानसिक रोगों से निजात पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के प्रति अभिप्रेरित ना होकर पारिवारिक रिश्तों के महत्व को समझना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. सी. पांटेल एवं विश्व बैंक नोडल अधिकारी डॉ. आई. एस. सस्त्या ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उनके मंगल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। डॉ. पूजा शर्मा, विभागाध्यक्ष, प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा अतिथि का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजक प्रो. रितु माथुरिया के द्वारा किया गया एवं रिसोर्स पर्सन का परिचय प्रोफेसर अजय सोलंकी द्वारा दिया गया। आभार प्रो. प्रीतिका पाटीदार द्वारा किया गया। वेबीनार में कुल 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य डॉ. अंकिता सोनी, डॉ. मनोज पाटीदार, प्रो. ममता भायल व समस्त वरिष्ठ प्राध्यापकगण एवं महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.