अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सोशल मीडिया पर भोपाल का एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वॉयरल हो रहा है जिसमें एक महिला हाथठेला से फलों को जमीन पर फेंकती हुई नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि फल वाले का कसूर सिर्फ इतना था कि उसके फल का ठेला घर के बाहर खड़ी कार में टकरा गया था जिस से नाराज होकर महिला ने फल वाले को लताड़ लगाते हुए सड़क पर उसके फल बिखेर दिए।

वह इस कदर गुस्से में थी कि राहगीरों के रोकने पर भी नहीं रुकीं। महिला भोपाल की एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बताई जा रही हैं। कार राजेश तिवारी के नाम रजिस्टर्ड है। उक्त मामले को भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को महिला एवं हाथठेला वाले का पता करने के निर्देश दिए हैं ताकि उचित कार्यवाई सुनिश्चित की जा सके।
