भारतीय किसान संघ द्वारा लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य व अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भारतीय किसान संघ द्वारा लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य व अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

भारतीय किसान संघ विकासखंड तिरला द्वारा लागत के आधार पर लाभकारी की मांग को लेकर जनपद पंचायत तिरला परिसर के सामने धरना -प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन में लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य का कानून बनाने एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन मेें किसानों को लागत का लाभकारी मूल्य न मिलने की समस्या उठाई गई. मुख्यमंत्री के नाम दिये ज्ञापन में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 21-22 में लहसुन एवं प्याज अधिक मात्रा में बुवाई हुई है, इन फसलों को निर्यात करें साथ ही राज्य स्तरीय समस्याओं के तरफ ध्यान आकर्षित किया गया है. स्थानीय समस्याओं के लिए जिलाधीश के नाम ज्ञापन दिया गया है जिसमें वर्तमान में हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसानी का धारा 6-4 के अंतर्गत मुआवजा देने 14 घंटे कृषि के विद्युत प्रदाय करने, मुख्यमंत्री ट्रांसफार्मर अनुदान योजना प्रारंभ करने की मांग की गई है. ज्ञापन मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री राधा डावर जनपद पंचायत तिरला को सौंपा गया है।
इस अवसर पर प्रांत मंत्री महेश ठाकुर, प्रांत कृषि आर्थिक की शोध संस्थान समिति सदस्य राजेंद्र शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाटीदार ने संबोधित किया. विकासखंड तिरला बुधवाड़ा, चिलुर, नानखेड़ा, आहू बोरदा आदि गांवों के किसान भाई उपस्थित रहे व धरना प्रदर्शन को सफल बनाया। आए किसानों का स्वागत उद्बोधन विकासखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाटीदार ने किया एवं आभार विकास खंड मंत्री विनोद पाटीदार ने माना, संचालन अमोल पाटीदार ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article