मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैक्सीनेशन के दोनों डोज लगवाने के बाद अब 60 वर्ष के उपर के व्यक्तियों को बूस्टर डोज लगवाने का कार्य आज से शुरू हो गया है. इस कड़ी में खंडवा संसदीय क्षेत्र में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने ग्राम जावर के वेक्सिनेशन सेंटर का उद्धघाटन कर बुज़ुर्ग को बूस्टर डोज लगवाया गया। इस अवसर पर सांसद श्री पाटिल ने अपने उद्बोधन में कहा कि गत दो वर्षो से हम कोरोना महामारी का सामना कर रहे हैं। हमें अभी भी सतर्क रहना होगा।मास्क का नियमित उपयोग करना चाहिए। शासन प्रशासन के नियमो और कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए हम सब कॉरोना को भागने मे सफल होंगे।
