भाजपा युवा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के स्वागत काफिले को लेकर सड़क पर लगा भारी जाम, स्वागत के चक्कर में नगर के लोग जाम से होते रहे रहे परेशान | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

भाजपा युवा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के स्वागत काफिले को लेकर सड़क पर लगा भारी जाम, स्वागत के चक्कर में नगर के लोग जाम से होते रहे रहे परेशान | New India Times

सागर जिला भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अध्यक्ष यश अग्रवाल के जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम देवरी नगर आगमन पर देवरी नगर में जगह-जगह स्वागत का कार्यक्रम रखा गया जिसमें देवरी के भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत दौरान जिला अध्यक्ष का काफिला जहां-जहां रोका गया वहाँ देवरी नगर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई क्योंकि जिला अध्यक्ष महोदय का काफिला के साथ आए कार्यकर्ता पदाधिकारी व उनके स्वागत करने वाले नेता गण अपनी सरकार की दम पर काफिले को व्यवस्थित व यातायात व्यवस्था के अनुरूप नहीं रख सके. जिला अध्यक्ष का स्वागत देवरी के सिविल लाइन चौराहे से जैसे ही प्रारंभ हुआ वही आगे जाकर थोड़ी दूर स्वागत स्थल पर वाहनों के काफिले के रुकने कारण आ रहे लोगों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जब तक काफिला आगे नहीं बढ़ा अब तक लोग गाड़ियों के काफिले के पीछे खड़े इंतजार करते रहे. ऐसा ही हाल नगर पालिका पुलिस चौकी तिराहा पर देखने को मिला जहां स्वागत कार्यक्रम के चक्कर में जिला अध्यक्ष के काफिले के अव्यवस्थित खड़े वाहनों के कारण सड़क पर निकलने वाले लोगों को काफिले के बढ़ने का इंतजार करीब आधा घंटा करना पड़ा. यातायात व्यवस्था काफिले के कारण पूर्णता भंग दिखाई दी. वहीं काफिले में शामिल भाजपा के नेता गण व कार्यकर्ता अपनी सरकार की रौब दिखाकर वाहनों को अव्यवस्थित तरीके से खड़े रहे मगर भाजपा के जिला अध्यक्ष व उनके पदाधिकारी को यह नजर नहीं आया. उनके जुलूस के चक्कर में देवरी नगर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इससे उनके ही भाजपा सरकार व उनके नेताओं के प्रति आम जनता में आक्रोश व्याप्त हो रहा है व भाजपा पार्टी का गलत संदेश जा रहा है. वहीं नगर के जाम में फंसे लोगों का कहना है की हम सभी को उनके जुलूस के चक्कर में आधा घंटा इंतजार करना पड़ा ना कोई पुलिस व्यवस्था देखी गई नाही जुलूस में शामिल नेताओं ने नगर के आम लोगों की समस्या को जाना वह सभी अपने जलूस में इतने मदमस्त थे कि उनको नगर के लोगों की कोई समस्या ही नजर नहीं आई. वह नेतागण तो अपने जिला अध्यक्ष के स्वागत सत्कार में ही लगे रहे और हम सभी लोग उनके जुलूस व काफिले के आगे बढ़ने का इंतजार करते रहे. जब वह जुलूस आगे बढ़ा तब हम लोग आगे निकल पाए. क्या सरकार व मुख्यमंत्री यही अपने नेताओं को संदेश दे रहे हैं की आम जनता से बढ़कर अपना जुलूस आवश्यक है व शासन की यातायात व्यवस्था को ताक पर रखना ही आवश्यक है. क्या इनको शासन की यातायात व्यवस्था का कोई डर नहीं? क्या इनको कोई कानून लागू नहीं होता जिस कारण हम सभी नगर के लोग परेशान होते रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.