पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने शिन्दे की छावनी में किया भ्रमण | New India Times

हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने शिन्दे की छावनी में किया भ्रमण | New India Times

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने आज शिन्दे की छावनी में भ्रमण किया और यह पाया कि नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा अच्छा कार्य किया गया है। पूरी रोड पर एक भी ठेला नही दिखा, अनावश्यक पार्क की हुई गाड़ियां भी नहीं दिखीं। ट्रैफिक बहुत ही सुगम और सुव्यवस्थित चल रहा था। इसके उपरान्त हाॅकर्स जोन जाकर देखा तो वहां पर चार-पांच ठेले ही लगे हुए थे जो अपनी सब्जियां बैच रहे थे। उनसे बातचीत करने पर ठेले वालों ने बताया कि वह चार-पांच दिन से यहां पर ठेला लगाकर अपनी सब्जियां बैच रहे हैं।जब उनसे पूछा गया कि आप शिन्दे की छावनी पर ठेला लगाते थे और अब आप हाॅकर्स जोन में ठेला लगा रहे हो तो यहां आने से आपकी रोजाना की बिक्री में कुछ अंतर आया है क्या ?
इस पर ठेले वालों ने बहुत अच्छा जबाव दिया वे बोले कि साहब थोड़ी बिक्री कम जरूर हुई है परन्तु जब आप लोग मेहनत कर रहे हैं तो कुछ हम भी करते हैं।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने नागरिकों से किया अनुरोध

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने शिन्दे की छावनी में किया भ्रमण | New India Times

मेरा उन सभी नागरिकों से अनुरोध है जो कि शिन्दे की छावनी क्षेत्र में निवासरत् हैं तथा छोटी-मोटी बस्तुएं जैसे सब्जी-फल आदि जो कि इन छोटे-छोटे ठेले वालों से खरीदा करते थे, वे सभी कृपया हाॅकर्स जोन तक जाकर वहां लगे ठेलों से सामान खरीदें। गलियों में छिप कर खड़े होने वाले ठेलों से सामान खरीदकर उन्हे क्षेत्र का यातायात बिगाड़ने के लिये प्रोत्साहित न करें। आप सिर्फ 10 दिन यह कार्य करके देखिए, आप पाएंगे कि शिन्दे की छावनी क्षेत्र का यातायात सुगम हो जाएगा साथ ही हाॅकर्स जोन भी आबाद हो जाएगा। आपसे अनुरोध है कि क्षेत्र के यातायात को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिये पुलिस और नगर निगम द्वारा किये जा रहे प्रयासों में अपना सहयोग प्रदान करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.