तहसीलदार को कार्यवाही के दौरान दबंग ट्रक चालक ने किया डराने का प्रयास, रेत से भरा ट्रक लेकर कार्यवाही के दौरान भागा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तहसीलदार को कार्यवाही के दौरान दबंग ट्रक चालक ने किया डराने का प्रयास, रेत से भरा ट्रक लेकर कार्यवाही के दौरान भागा | New India Times

जुन्नारदेव विकासखंड में अवैध रेत से भरे ट्रकों का आवागमन निरन्तर बना रहता है. तेज रफ़्तार में आने वाले ट्रकों की रफ्तार इतनी तेज होती है कभी अधिकारी इन वहानो को रोके तो रुकती नहीं, कोई अगर इन ट्रंक की चपेट मे आए तो शायद ही बचे. जुन्नारदेव विकासखंड के रामपुर क्षेत्र में अवैध रूप से चिन्हित खदान से न निकाल अन्य स्थानों से रेता निकालकर रेता को भंडारण किया जाता है जिसकी शिकायत खनिज अधिकारी को देने के बाद भी कार्यवाही शून्य होती है. पहले ही माफियाओं को खबर कार्यवाही की होती है. इनके हौसले इतने बुलंद होते हैं कि इन्हें कोई कुछ समझ नही आता. रात के अंधेरे में यह अधिकारी को अपनी चपेट में लेने से बाज़ नहीं आते. वहीं खनिज विभाग इनपर कार्यवाही करने से बचता है जिससे इनके हौसले बुलंद होते हैं. माफियाओं के कारनामे इतने बढ़ गए हैं कि अब अधिकारियों पर अटेक होने लगा है. कल शाम अपने भ्रमण के दौरान तहसीलदार पूर्णिमा खंडायत अपने सरकारी वाहन से राखिकोल की ओर जा रही थी जहां रेत से भरे ट्रक को रोका जिसके बाद जबर्दस्ती करते हुए ट्रक के चालक ने ट्रक को पहले खाली किया और कार्यवाही के दौरान अधिकारी को डरा कर भाग खड़ा हुआ. तहसीलदार द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और ट्रक का पीछा किया गया लेकिन ट्रक चालक रेत रास्ते मे खाली कर फरार हो गया. तहसीलदार पुर्णिमा खंडायत ने थाने में वाहन क्रमक को आध्रार बनाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कराई जिसके बाद मामले में गंभीरता दिखाते हुए थाना दमुआ पुलिस ने ट्रक को जप्त कर कार्यवाही की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.