40 वर्ष की आयु में टीजीटी अध्यापक बने अजय मेहरोत्रा, टीजीटी परीक्षा प्रदेश में 38 वीं और जिले में पहला रैंक किया प्राप्त | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

40 वर्ष की आयु में टीजीटी अध्यापक बने अजय मेहरोत्रा, टीजीटी परीक्षा प्रदेश में 38 वीं और जिले में पहला रैंक किया प्राप्त | New India Times

बहराइच जिले के मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बे के निवासी अजय मेहरोत्रा का चयन टीजीटी परीक्षा में हो गया था। जनपद के महाराज सिंह इंटर कॉलेज बहराइच में गणित के सहायक अध्यापक के रूप में उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है. निरंतर प्रयास के बाद 40 वर्ष की आयु में अजय मेहरोत्रा का शिक्षक के रुप में चयन होने से परिवार एवं कस्बेवासियों में खुशी का माहौल है.
अजय मेहरोत्रा ने बताया कि मेरे पिता जगदीश प्रसाद मेहरोत्रा रिसिया से मिहींपुरवा में आकर बसे थे। मेरे पिताजी की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी, पिता जी ने काफी मेहनत मशक्कत कर हम लोगों की पढ़ाई करवायी। चारों भाइयों में मैं सबसे बड़ा था घर की आर्थिक स्थिति के कारण मैं गांव में ही रुक अपनी तैयारी करने लगा किंतु अपने तीनों भाइयों के भविष्य हेतु उन्हें पढ़ने बड़े शहरों में भेजा। उन्होंने बताया कि मेरे भाई अनिल मेहरोत्रा एचसीएल में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, सुधीर मेहरोत्रा बेसिक शिक्षा विभाग में एसआरजी हैं तथा संदीप मेहरोत्रा बेसिक शिक्षा नगर क्षेत्र बहराइच में ए आर पी है।
टीजीटी परीक्षा अंर्तगत प्रदेश में 38 वीं और जिले में पहली रैंक प्राप्त करने पर उत्साहित अजय अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता अपने गुरुओं को देते हैं। उम्र के इस पड़ाव में निरन्तर प्रयास के बाद मिली सफलता के कारण कस्बेवासियों ने अजय मेहरोत्रा के घर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाई तथा बधाई दीदी.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.