रविवार 2 जनवरी को मेघनगर में होगी कांग्रेस पार्टी की विशाल बैठक | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

रविवार 2 जनवरी को मेघनगर में होगी कांग्रेस पार्टी की विशाल बैठक | New India Times

विधानसभा 194 के मेघनगर ब्लाक के समस्त कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्तागण, सेवादल, युवक कांग्रेस, आई टी सेल के समस्त कार्यकर्तओं की विधायक वीरसिंह भूरिया, मेघनगर ब्लॉक अध्यक्ष यामीन शेख के निर्देशानुसार 2 जनवरी रविवार को समय 11:00 बजे टूटी माता मेघनगर में बैठक आयोजित की जाएगी. समस्त कांग्रेस पार्टी के संगठन के कार्यकर्ता एवं समस्त ग्राम पंचायतों के पंच सरपंच जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य यूथ कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता आई टी सेल कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता सेवादल के समस्त कार्यकर्ता एनयूसीआई के समस्त कार्यकर्ता महिला कांग्रेस एवं समस्त कांग्रेस पार्टी के नेता एवं तड़वी पटेल आप सभी को सूचित किया गया है कि झाबुआ अलीराजपुर सांसदीय क्षेत्र के बीजेपी के सांसद गुमान सिंह डामोर झाबुआ अलीराजपुर के समस्त आदिवासी परिवारों के हक के 600 करोड़ रुपए खा गये हैं जिसके लिए उनकी एफ आई आर भी हो गई है लेकिन अभी तक बीजेपी सरकार उसको बचा रही है इसके विरोध में सभी कांग्रेस पार्टी के संगठन एकत्रित होकर साई चौराहा से जुलूस निकालकर भ्रष्ट सांसद गुमान सिंह डामोर एवं केंद्र कि मोदी सरकार को सबक सिखाएंगे. सबका साथ सबका विकास बोलने वाले हमारे आदिवासियों के 600 करोड़ रुपये खा गया, गुमानसिंह डामोर का इस्तीफा तत्काल लें एवं गुमान सिंह डामोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके जेल में डाला जाए ऐसी मांग कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई है. सभी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है.

उक्त जानकारी विधायक मीडिया प्रतिनिधि अली असगर बोहरा द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.