रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के रायपुरिया पुलिस ने अवैध उगाही करने वाले फर्जी पत्रकारों को दबोचा है. पुलिस ने बताया के फरियादी योगेश जैन उम्र 41 साल रायपुरिया ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया की काले रंग की पल्सर मोटर साइकिल बिना नंबर की थी उससे मेरी दुकान नाकोड़ा ट्रेडर्स रायपुरिया पर आए एवं अपने आपको पत्रकार बताते हुए सरकारी गेहूं खरीदने की झूठी रिपोर्ट इंडिया टीवी चैनल पर चला कर बदनाम करने की धमकी देते हुए ₹50,000 की मांग की न दे पाने पर पुलिस को रिपोर्ट करने और कार्रवाई करवाने का डर बता कर ₹10,000 अवैध रूप से अडी बाजी कर ले लिए थे. दोनों व्यक्तियों द्वारा मुझे डरा धमकाकर जबरजस्ती नकली पत्रकार बनकर ₹10,000 ले लिए हैं.
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना रायपुरिया पर अपराध क्रमांक 586 /2021 धारा 384, 327, 420 भादवी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. अपराध पंजीबद्ध किए जाने के बाद प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अडी बाजी करने वाले एवं फर्जीवाड़ा करने वालों को तत्काल पकड़ने के निर्देश पालन में एडिशनल एसपी आनंद सिंह वास्कले एवं एस डी ओपी पेटलावद सोनू डावर के मार्गदर्शन में, थाना रायपुरिया के थाना प्रभारी अनिल बामनिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें उप निरीक्षक दिव्य ज्योति गोयल, सहायक उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद डोडियार, आरक्षक राजू रावत, आरक्षक सुशीला चौहान को टीम में शामिल कर आरोपियों को धर पकड़ हेतु तत्काल रवाना किया गया.
एसडीओपी के मार्गदर्शन एवं मुखबिरों की मुखबिरी पर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मोहन कोट से मय मोटर साइकिल एवं फर्जी पत्रकारिता का कार्ड के साथ गिरफ्तार कर मोटर साइकिल एवं फर्जी पत्रकारिता का कार्ड जप्त किया गया. तलाशी पर ₹3000 भी जप्त किए गए हैं और बाद आरोपियों को मय माल के थाने लेकर आए.
आरोपियों को पेटलावद न्यायालय मे पेश किया जावेगा।
