मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एस. आनन्द पुलिस अधिक के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान में थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने मुरादाबाद जनपद के 4 मादक तस्करों को किया गिरफ्तार कर ₹600000 की स्मैक व लग्जरी कार बरामद की है।
रवि कुमार एसएचओ थाना रामचंद्र मिशन ने चार्ज संभालते ही अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
रवि कुमार थाना प्रभारी निरीक्षक, रामचंद्र मिशन, वरिष्ठ उप निरीक्षक, विनोद कुमार, उ0 नि0 महेश चंद्र, हेड कांस्टेबल अमरजीत एसओजी, राजाराम एसओजी, अजय एसओजी, दीपांशु, युग शर्मा आदि पुलिस टीम ने 22 दिसंबर की रात को हरदोई चौराहे से लग्जरी कार से जा रहे अरुण कुमार निवासी आदर्श नगर कॉलोनी थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद, शिवराज आदर्श नगर कॉलोनी थाना सिविल लाइन मुरादाबाद, सुशील कुमार आदर्श नगर कॉलोनी थाना सिविल लाइन मुरादाबाद, अंशुल आदर्श नगर कॉलोनी थाना सिविल लाइन मुरादाबाद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 150 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन, लग्जरी कार, ₹4300 नगद बरामद किया. बरामद की गई स्मैक की कीमत ₹ 60 लाख बताई जा रही है।
अरुण कुमार पर मुरादाबाद जनपद में, हरियाणा में, उधम सिंह नगर उत्तराखंड में अपराधिक मामले दर्ज हैं, शिवराज गुर्जर पर उधम सिंह उत्तराखंड, मुरादाबाद, शाहजहांपुर में मामले दर्ज हैं, सुशील उर्फ लंगड़ा मुरादाबाद, हरिद्वार उत्तराखंड में मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि हम लोग स्मैक कानपुर से लाकर मुरादाबाद तस्करी करने ले जा रहे थे, हम लोग करीब 2 वर्षों से इस में सनलिप्त हैं तथा कानपुर में स्टेशन के पास पप्पू नामक व्यक्ति से इसमें सस्ती कीमत पर लाकर मुरादाबाद में छोटी छोटी गुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचते हैं. पूछताछ के दौरान प्रकाश में आये तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. उल्लेखनीय यह भी है कि आरोपी अरुण व सुशील के खिलाफ माननीय न्यायालय लश्कर हरिद्वार से कुर्की का वारंट जारी है तथा आरोपी अरुण के विरुद्ध वर्ष 2018 में लूट के मुकदमे में बाजपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड से गैर जमानती वारंट भी जारी है।
