प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश | New India Times

जनपद में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया. 18 दिसम्बर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री जी मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस वे का शिलन्यास जनपद शाहजहांपुर से करेंगे, जिस हेतु पिछले कई दिनों से जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी तैयारियों में जुटे हैं।
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम में जिस अधिकारी को जो कार्यदायित्व दिया जाए वह उस कार्य को जिम्मेदारी पूर्वक करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिस अधिकारी की डियूटी जिस स्थान पर लगाई जाएगी वह अपने डियूटी पॉइंट पर तैनात रहेगा। उन्होंने बताया है प्रधानमंत्री के आगमन हेतु तैयारियां गतिमान हैं, सभी कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाएंगे। कहा है कि रोजा के रेलवे ग्राउण्ड में प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम आयोजित होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article