बागपत के सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ सत्यपाल सिंह के पुत्र प्रकेत आर्य की शादी के रिसेप्शन में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपाल, अनेकों वर्तमान और पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों, अनेकों वर्तमान और पूर्व सांसदों, विधायकों सहित देश की जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत | New India Times

विवेक जैन, बागपत (मप्र), NIT:

बागपत के वर्तमान सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ सत्यपाल सिंह के पुत्र प्रकेत आर्य की शादी का रिसेप्शन कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपाल, अनेकों वर्तमान और पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों, अनेकों वर्तमान और पूर्व सांसदो, विधायकों सहित देश की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

बागपत के सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ सत्यपाल सिंह के पुत्र प्रकेत आर्य की शादी के रिसेप्शन में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपाल, अनेकों वर्तमान और पूर्व केन्द्रीय मंत्रियों, अनेकों वर्तमान और पूर्व सांसदों, विधायकों सहित देश की जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत | New India Times

कार्यक्रम में जिस प्रकार सांसद सत्यपाल सिंह द्वारा खास से लेकर आम तक की आवभगत की गयी उसने हर किसी का मन मोह लिया। लाखों की भीड़ होने के बावजूद जहां तक हो सका उन्होने हर किसी से मिलने का पूरा प्रयास किया। बागपत और अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी से आये भाजपा के कार्यकर्त्ताओं ने बताया कि डॉ सत्यपाल सिंह जी द्वारा पार्टी के हर कार्यकर्त्ता को तो मान-सम्मान दिया ही गया साथ ही साथ उन्होने आम जनता का भी पूरा ध्यान रखा। बताया कि लाखों की संख्या होने के बाबजूद इतने विशाल कार्यक्रम में सांसद जी द्वारा आये सभी मेहमानों से मिलना यदाकदा ही देखने को मिलता है। इस अवसर पर टटीरी से भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लता शिशोदिया, भाजपा नेत्री कौशल त्यागी, भाजपा नेत्री मंजित कौर, भाजपा नेत्री मितलेश देवी, डा सुभाष त्यागी, उत्तर प्रदेश सरकार से सम्मानित पत्रकार विपुल जैन, रॉकी शर्मा अब्दुलपुर, बागपत से युवा भाजपा नेता दुष्यंत चौहान, विवेक तंवर, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय शर्मा, शाहरूख, जयप्रकाश हन्नू सहित अनेको कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article