अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कुन्नूर हादसे में शहीद हुए देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस जनरल बिपिन रावत एवं अन्य जवानों को एनएसयूआई ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने बताया कि देश की रक्षा के लिए कई वर्षों से समर्पित रक्षा प्रमुख शहीद बिपिन रावत जी का जाना देश और सेना के लिए एक महत्वपूर्ण क्षति है।
वहीं एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार का कहना है कि कुन्नूर हादसे में शहीद हुए देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी एवं अन्य शहीदों को एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस मौके पर यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार प्रदेश प्रवक्ता समर्थ समाधिया गुलाम हैदर अंकेश अहिरवार नीरज बारीवा भव्य सक्सेना देवेन्द्र सोनारे प्रत्युस पाण्डेय ईश्वर चौहान विजय विक्रम और सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
