मिल गेट पर धरना दे रहे किसानों ने अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मिल गेट पर धरना दे रहे किसानों ने अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी के माध्यम से तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

गन्ना मूल्य भुगतान किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा 8 दिनों से बजाज चीनी मिल के गेट पर धरना प्रदर्शन जारी है। धरना पर बैठे किसानों ने एसडीएम गोला को दिये ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि किसानों का क्षेत्र में गन्ना जो भी खड़ा है. वह निकटतम मिल से संबद्ध किया जाए और अति शीघ्र गन्ना भुगतान किया जाए जिसके चलते घरेलू कामकाज ठप है. बच्चों की पढ़ाई लिखाई आदि का पैसा भी स्कूलों में न देने की के चलते विद्यालयों से नाम काटे जा रहे हैं. क्षेत्रीय किसान भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। और गन्ना मिल प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंगी है। जिसके चलते उप जिलाधिकारी के माध्यम से गोला तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में किसानों ने अतिशीघ्र गन्ना का पैसा दिलाए जाने की मांग की है. वह किसानों ने बताया कि 100% बकाया गन्ना भुगतान न हो जाने तक आंदोलन किए जाने का निर्णय लिया गया। धरना प्रदर्शन के 8 दिन होने पर भी शासन व प्रशासन कोई समाधान नहीं निकाल पाया है। जिससे किसान आर पार की लड़ाई के मूड में है। आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि आंदोलन में बढ़ती किसानों की संख्या एवं जन समर्थन किसानों के आंदोलन को और मजबूत कर रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा को किसानों की मांगों के समर्थन में कई सामाजिक संगठनों का भरपूर समर्थन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिसमें व्यापारी वकील संगठन सहित अन्य संगठन भी बड़ी संख्या में लगातार समर्थन दे रहे हैं। किसानों की प्रमुख मांग है की बजाज ग्रुप की चीनी मिल क्षेत्रों के किसानों का गन्ना सप्लाई पड़ोसी चीनी मिलो कराई जाए जब तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो जाता तब तक किसान बजाज चीनी मिल को गन्ना नहीं देंगे। किसान नेताओं ने प्रशासन को आगाह किया है कि किसान संयुक्त मोर्चा मांगे न माने जाने तक आंदोलन को अंतिम रूप देने हेतु रीमिक्स अनशन से धरने को भूख हड़ताल एवं आमरण अनशन तक तब्दील किया जाएगा।
 इस अवसर पर क्रमिक अनशन में रामनिवास वर्मा , श्री कृष्ण वर्मा अमनदीप सिंह सिंधु. अंजनी दिक्षित. महेश वर्मा कुलवंत सिंह. मालिक सिंह. राम सिंह वर्मा परसादी लाल गौतम उर्मिला मौर्य बलकार सिंह. प्रधान दर्शन सिंह. शामिल होकर अपनी मांगों को मनवाने का सिलसिला जारी कर दिया है।       

By nit