मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

तारापाटी पंचायत के ग्राम जाफरपुरा की शाला में हुए हादसे को खंडवा सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए विभाग के श्री प्रताप बुंदेला को तलब कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की, साथ ही एसडीएम श्री काशी राम बड़ोले को बुला कर इस मामले में क्यों नहीं सम्बन्धित अधिकारी एवं ठेकेदार पर कानूनी कार्रवाई की जावे एवं इस मामले में शीघ्र उचित कदम उठाते हुए पीड़ित को न्याय मिले ऐसे निर्देश सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने अधिकारियों को दिए।
