इमरान खान, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

अ. मजीद जकेरिया बीबा परिवार एवं इकरा एच. जे. थीम कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस, मेहरूण के संयुक्त तत्वावधान में पुरातन एवं दुर्लभ वस्तुओं, सिक्कों और नोटों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी 19 से 21 सितंबर 2026 तक इकरा एच. जे. थीम कॉलेज, मेहरूण में आयोजित हुई।
प्रदर्शनी का उद्घाटन धनाजी नाना कॉलेज, फैजपुर के इतिहास विभाग के प्राध्यापक मारुती जाधव के हाथों किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकरा शिक्षण संस्था के अध्यक्ष डॉ. अ. करीम सालार ने की।
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अ. करीम सालार ने कहा कि पुराने सिक्के, नोट और ऐतिहासिक वस्तुएं केवल संग्रह का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि इतिहास, संस्कृति तथा सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के जीवंत दस्तावेज हैं। ऐसी प्रदर्शनियों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी ऐतिहासिक विरासत को करीब से समझने और उसके संरक्षण की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर एडवोकेट अरुण धांडे, हाजी कादर टिक्की, एजाज मलिक, जलगांव शहर महानगरपालिका के उपमहापौर मनोज चौधरी, सुरेश पांडे, दत्तात्रय तुकाराम चौधरी तथा जगतराव पाटील सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी में विभिन्न कालखंडों के दुर्लभ एवं पुरातन सिक्के, पुराने नोट, डाक टिकट और अन्य ऐतिहासिक वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। संग्रहकर्ता अ. मजीद जकेरिया बीबा के इस दुर्लभ संग्रह के माध्यम से विद्यार्थियों और नागरिकों को इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रत्यक्ष रूप से जानने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का संचालन इकरा एच. जे. थीम कॉलेज के प्राचार्य विकार अहमद ने किया, जबकि जुबेर सर ने आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने विद्यार्थियों, पालकों, नागरिकों तथा इतिहास एवं संस्कृति प्रेमियों से प्रदर्शनी का अवलोकन कर इस अनमोल संग्रह को जानने का आह्वान किया। प्रदर्शनी का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया।

