मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग द्वारा गश्ती के दौरान जुन्नारदेव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत दातला के वार्ड क्रमांक 9 चक्की मोहल्ला स्थित एक मकान में विधिवत तलाशी लेने पर 5 लीटर अवैध कच्ची शराब भट्टी मदिरा बरामद किया गया. वहीं पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 2 में मकान की तलाशी लेने पर तीन प्लास्टिक की बोतलों से कुल 6 लीटर अवैध कच्ची शराब मदिरा बरामद किया गया इस कार्रवाई में कुल 11 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर दोनों महिलाओं पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया. इस कार्रवाई में आबकारी विभाग के उप निरीक्षक जीत सिंह, आरक्षक राजकुमार की मुख्य भूमिका रही. लगातार कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में दहशत का माहौल है।
