बारिश से फसल नुकसान पर प्रशासन सक्रिय, 24 घंटे में सर्वे पूरा करने के निर्देश | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच किसानों की फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा करते हुए फसल क्षति का सर्वे तत्काल कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि सभी लेखपाल अगले 24 घंटे के भीतर किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे पूरा कर उसकी जानकारी संबंधित पोर्टल पर दर्ज करें। सर्वे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र किसानों को शासनादेश के अनुसार फसल क्षति का मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बारिश से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने में किसी स्तर पर लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन किसानों को उनकी फसल के नुकसान की नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.