ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष ने दी प्रशासन को चेतावनी, जाफरपुरा मामले में प्रशासन तत्काल करे कार्यवाही अन्यथा होगा आंदोलन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष ने दी प्रशासन को चेतावनी, जाफरपुरा मामले में प्रशासन तत्काल करे कार्यवाही अन्यथा होगा आंदोलन | New India Times

ग्राम जाफरपुरा में कल हुए दुःखद हादसे में एक बच्ची की मौत होने और अन्य की हालत गम्भीर होने की घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी ने शोक व्यक्त करते हुए सम्बंधित विभाग एवं ठेकेदार पर तत्काल कार्यवाही की मांग करते हुए पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति की मांग की है। श्री रघुवंशी ने कहा कि भाजपा के राज में भाजपाई ठेकेदार इसी प्रकार से लूट मचा रहे हैं साथ ही अधिकारी भी इसमें बराबर से शरीक होते हुए लूट का हिस्सा बन रहे हैं, घोर ताज्जुब का विषय है कि भाजपाईयों की बनाई हुई इमारते 4-5 साल के बच्चों का वजन भी सहन नहीं कर पा रही है। ये सब एक संयुक्त भ्रष्टाचार का परिणाम है। छोटी छोटी बच्चियो के मामा होने का ढोंग करने वाले शिवराज इस मामले में चुप हैं। शायद अब कोई चुनाव नही है इसलिए? मामा को भांजे भांजियों की याद बस चुनावी नोटंकी में ही आती है इसके बाद वे टंकी के नीचे मरे या दीवार के नीचे।
श्री रघुवंशी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि तत्काल संबंधित विभाग के जवाबदार अधिकारी एवं ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या का मुक़दमा बनाया जाए। ठेकेदार का लाइसेंस तत्काल निरस्त हो। साथ ही मृतक एवं घायलों के परिवार को शासकीय एवं ठेकेदार की ओर से उचित मुआवजा भी दिलाया जाए।अन्यथा कांग्रेस इतने बड़े भ्रष्टाचार पर चुप बैठने वाली नही है। साथ ही जितनी भी इस प्रकार की टंकियां जिले में बनाई गई हैं,सबकी जांच कर दोबारा बनाई जाए और इसकी लागत संबंधित ठेकेदार और अधिकारियो से वसूला जाए।

एक जांच समिति का भी गठन..
इस मामले में एक जांच समिति भी बनाई गई है,जिस में अजयसिंह रघुवंशी के साथ ग्रामीण अध्यक्ष किशोर महाजन, जिला पंचायत सदस्य श्रावण राठौर,पीसीसी सदस्य दगड़ू चौकसे,मंडी अध्यक्ष धवलसिंह आदि उक्त मौके का दौरा करेंगे।श्री रघुवंशी ने कहा कि इस मामले में हस्तक्षेप हेतु उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी लिखा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article