मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अपने बयानों के माध्यम से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली और पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौत के वर्तमान बयानों के संदर्भ में जो विवाद उभर कर आ रहा है, उस के संदर्भ में फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए बुरहानपुर के कांग्रेसी नेताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष की अनुपस्थिति में एक ज्ञापन भारत के महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए अभिनेत्री के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। जो विरोध चल रहा है उसके अनुसार 1947 में देश को मिली आजादी को भीख में मिली आजादी की संज्ञा देने वाली फिल्म अभिनेत्री एवं पदमश्री से नवाजी गई अभिनेत्री कंगना राणावत पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर ने की मांग को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक ज्ञापन देकर अपना विरोध दर्ज कराते हुए अभिनेत्री के इस ब्यान से भारत देश और देश की आज़ादी के लिए अपनी जान निछावर करने वाले शहीदों का अपमान मानते हुए जहां उन को दिए गए सम्मान को वापस लेने की मांग की गई है वहीं भारतीय दंड विधान की धारा 153 (ख) के तहत देशद्रोह का मुकदमा कायम करने की मांग भी की गई है। दरअसल मामला यह है कि सिने अभिनेत्री को भारत सरकार के द्वारा पदमश्री से सम्मानित किए जाने पर ऐसा भद्दा ब्यान दिया है जो भारत वासीयों को बुरा लगा है तथा इस ब्यान से स्वतंत्रता संग्राम के सैनानियों का अपमान हुआ है।

कांग्रेस कंगना के इस ब्यान से नाराज है उसका मानना है कि कंगना को सम्मान मिलने पर प्रधानमंत्री की चाटूकारिता करते हुए उन्होने कहा कि देश को 1947 में नही 2014 में आजादी मिली है। 1947 की आजादी भीख में मिली थी। इतना ही नही कंगना ने प्रधानमंत्री को कहा कि वह 2002 के जैसा अपना विकराल रूप दिखाएं जो सीधे तौर पर दंगों के लिए उकसाने वाला ब्यान है। ज्ञापन में कांग्रेस ने उन्हें दिए गए पदमश्री एवार्ड और उसके मापदंडों पर भी सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार फिल्म अभिनेत्री कंगना ने ऐसा कौनसा योगदान दिया जिस के लिए उन्हें पदमश्री से सम्मानित किया गया है? उन का ऐसा कोई योगदान देश के लिए नहीं है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से उसे दिया गया सम्मान वापस लेने की अपील की है वहीं फिल्म अभिनेत्री पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की भी मांग की है।
एसपी को दिए ज्ञापन के अवसर पर कांग्रेस के दो पूर्व विधायक गण सर्वश्री हमीद काजी और रविन्द्र महाजन, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष देवताले, रिंकू टॉक, रियाज उल हक, अब्दुल हक, नियामतपुरा वार्ड की पूर्व पार्षद हाजी शेख रईस, पूर्व पार्षद अब्दुल्ला अंसारी, पूर्व पार्षद सईद चुन्नू सेठ, एडवोकेट इदरीश खान, असगर भाई फ्रूट वाले, विनोद मोरे, प्रमोद अमोदे, मुकेश महाजन, जफर भाई और कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
