ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति द्वारा बीएसए काॅलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉक्टर ललित मोहन शर्मा का किया गया स्वागत | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति द्वारा बीएसए काॅलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉक्टर ललित मोहन शर्मा का किया गया स्वागत | New India Times

आज ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा बीएसए काॅलेज नवनियुक्त प्राचार्य डॉक्टर ललित मोहन शर्मा का जोशीला स्वागत किया गया साथ ही उनके द्वारा कॉलेज की उन्नति के लिए किए गए प्रयासों की समिति के द्वारा प्रशंसा की गई. इस अवसर पर स्थानीय पार्षद महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने बीएसए के आसपास रहने वाले लोगों के लिए अपनी तरफ से लाइट लगवाने का भरोसा दिलाया.

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति द्वारा बीएसए काॅलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉक्टर ललित मोहन शर्मा का किया गया स्वागत | New India Times

प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि बीएसए के आसपस बाहर रोड पर आए दिन लगने वाले जाम से अवगत करते हुए कॉलेज के विकास के लिए अपनी टीम का सहयोग देने का वायदा किया. प्राचार्य डॉ ललित मोहन शर्मा ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज को बदले हुए रूप में लोग देखेंगे जिसकी शुरुआत मेरे द्वारा हो चुकी है और आगे भी मेरे प्रयास जारी रहेंगे. मेन रोड पर लोगों के द्वारा किया गया अतिक्रमण प्रशासन के सहयोग से शीघ्र ही हटवाया जाएगा.

सम्मान करने वालों में प्रदेश महासचिव लक्ष्मी कांत शास्त्री, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शालू अग्रवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन पंडित, प्रदीप शर्मा, तेजस्व शर्मा, कुमारी आराधना भारद्वाज आदि मुख्य रूप से शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.