नायब तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

अब्दूल वहीद काकर, धुलिया (महाराष्ट्र), NIT; ​नायब तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Timesधुले जिले की साक्री तहसील कार्यालय में गुरुवार की सुबह  एंटीकरप्शन विभाग नाशिक की टीम ने एक रिश्वतख़ोर नायब तहसील दार को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ़्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ साक्री तहसील के एक शिकायत कर्ता ने नाशिक एंटी करप्शन विभाग को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि नवीन शर्तों की जमीन हस्तांतरण करने के लिए साक्री तहसील कार्यालय  प्रकरण दाखिल किया गया था, जिसमें नायब तहसीलदार के. डी मोरे ने भूमि हस्तांतरित करने के एवज में शिकायत कर्ता से पंधरा हज़ार की मांग की थी, जिसकी शिकायत कर्ता ने नाशिक एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। ब्यूरो ने दबिश देकर नायब तहसीलदार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों हिरासत में लेकर एंटीकरप्शन विभाग रिश्वतख़ोर नायब तहसीलदार मोरे की जांच कर रहा है । मामला साक्री पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article