अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल शहर के अलग अलग दुकानों में बेचने के लिए अहमदाबाद से आई मिठाइयों को खाद्य सुरक्षा विभाग ने जप्त कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसारथाना गोविन्दपुरा के उनि राजेन्द्र मरावी एवं आरक्षक 10 सुनील राठौर को मुखबिर से सूचना मिली कि अहमदाबाद से गुणवत्ता विहिन मिठाईयां आई एस बीटी में आयी हैं । जिसे भोपाल शहर के अलग अलग दुकानों में बेचने के लिए भेजी जाएंगी।मुखबिर कि सूचना पर चेतक ब्रिज के पास से लोडिंग मैजिक एम पी 04 एल डी 4364 को पकड़ कर थाने लाकर जब पूछ ताछ की गई तो चालक दीपक अहिरवार पिता थाना सिंह उम्र 21 साल निवासी म . न . 13 लाम्बा खेडा बैरासिया रोड भोपाल व हेलपर सचिन अहिरवार ने बताया कि साई मावा ट्रेडर्स के मालिक राजकुमार रमनानी पिता भगवानदास निवासी बी 25 न्यू प्रायमरी स्कूल के पास बैरागढ़ भोपाल ने अहमदा बाद से जेनेट रिटेल्स एण्ड डिस्टीब्यूटर से मंगायी गयी है । उस के बाद फूड इंसपेक्टर भोजराज सिंह धाकड़ को सूचित किया गया । फूड सेफ्टी आफिसर भोजराज सिंह धाकड अपनी टीम के डी के दूबे , पूजा शाक्य , अर्चना प्रभाकर , साधना सक्सेना के साथ थाने पहुंच कर जेनेट रेटेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा निर्मित इन मिठाइयों में अवयवी पदार्थों की सूची अंकित नहीं होने के कारण इसके मिलावटी और मिथ्याछाप होने की आशंका से 9 प्रकार की मिठाइयों के नमूने लेकर शेष मात्रा को जप्त किया है।
