रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के द्वारा राजस्व अधिकारियों की बैठक ली गई। जिसमें राज्य शासन के निर्देशानुसार अभिलेख सुधार पखवाडा दिनांक 1 नवंबर 2021 से 15 नवंबर 2021 तक आयोजित होगा।
बैठक में निर्देश दिए गए की शासन के निर्देशानुसार भू-अभिलेखों का शुद्धिकरण किया जाए। शासन की मंशा अनुसार रिकार्ड शुद्धिकरण के लिए फोती नामांतरण, भू-स्वामी नाम सुधार, खसरा, रक्बा व नक्शा संबंधि त्रुटियों में सुधार, व्यपवर्तन डाटाइंट्री, डाटा परिमार्जन,
खसरा क्षेत्र फल सुधार, रिक्त भूमि स्वामी, सक्रियमूल एवं बटांक खसरा, मिसिंग खसरा, भूमि प्रकार एवं भूमि स्वामी प्रकाश संशोधन, अल्फा न्यूमेरिक खसरा, नक्शा तरमीम के प्रकरणों पर कार्यवाही इस अभिलेख सुधार पखवाडा में राजस्व विभाग के माध्यम से किया जावे।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद श्री शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर श्री जे.एस.बघेल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर, थांदला श्री अनिल भाना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री एल.एन.गर्ग, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री सुनिल राणा एवं जिले के समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षण उपस्थित थे।
